
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के काम-काज पर स्नातक व शिक्षकों ने भी अपनी मुहर लगाा दी। विधान परिषद सदस्य की पांच में से 4 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सभी तीनों सीटें कब्जे में की, जबकि शिक्षक निर्वाचन की दो सीटों में एक सीट पर विजय मिली। कानपुर सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी राज बहादुर सिंह चंदेल ने छठवीं बार जीत का परचम लहराया। कानपुर और बरेली-मुरादाबाद सीट पर सपा की जमानत तक नहीं बची।
गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से देवेंद्र प्रताप सिंह ने 17455, कानपुर-उन्नाव से अरुण पाठक ने 53285, बरेली-मुरादाबाद से जयपाल सिंह व्यस्त ने 51257, प्रयागराज-झांसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बाबूलाल तिवारी ने पहली बार भाजपा से लडक़र तीन बार के एमएलसी को 1403 वोटों से पराजित किया। यह जीत योगी आदित्यनाथ के स्नातक व शिक्षकों के हित में किए गए कार्यों की परिणीति है।