लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी 25 सितंबर को प्रदेशभर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाएगी। इस मौके पर सभी जिलों में गोष्ठियों का आयोजन होगा, जिसमें उनके एकात्म मानववाद, अंत्योदय की विचारधारा, आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी पर विशेष चर्चा की जाएगी।
प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि जयंती के अवसर पर प्रत्येक बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर होने वाली गोष्ठियों में केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी वर्ग भागीदारी करेंगे।
