काहिरा। मिस्र में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे शुरू हो गया। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। मौजूदा राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी सहित चार उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मतदान 10-12 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें प्रत्येक दिन मतदान के लिए 12 घंटे का समय दिया जाएगा। मिस्र के मतदाताओं ने पहले एक- तीन दिसंबर तक मतदान किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 6.7 करोड़ मिस्रवासी देश भर में नौ हजार से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदान करने के पात्र हैं। श्री सिसी 2014 में राष्ट्रपति चुने गए थे और 2018 में दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुने गए। अंतिम परिणाम 18 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।
Previous Articleजनता की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दें अधिकारी: CM योगी
Next Article अमेरिका के अटलांटा में गोलीबारी, तीन युवकों की मौत
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Khabarbasket. Powered by Sysconic technologies.