लखनऊ। पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास लखनऊ पश्चिम के तत्वावधान में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन 18 जनवरी 2026 (रविवार) को सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज, राजाजीपुरम में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में योग एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच वरिष्ठ नागरिक सदस्यों को उनके अनुकरणीय कार्यों और सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही योग शिक्षक, सहयोगी शिक्षक तथा योग के क्षेत्र में समर्पण भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। समारोह के दौरान कुल 80 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राज किशोर मौर्य जी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती पुष्पलता अग्रवाल जी उपस्थित रहीं। आयोजन में प्रभारी कुलदीप सिंह जी, महामंत्री अशोक त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर जैन सहित राजेश त्रिवेदी, शैल सचान, नलिनी सहाय जी, के.के. जायसवाल, मयंक चौरसिया, अभिषेक गुप्ता, कपिल देव विश्वकर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, अखिलेश कुमार चौधरी, कृष्ण कुमार, त्रिभुवन नाथ, रूपेश मिश्रा एवं समिति के अन्य सदस्यों की सहभागिता रही।
समारोह में लगभग 200 लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया। वक्ताओं ने योग, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना करते हुए आगे भी निरंतर सेवा भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
