लखनऊ। केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन किया।
अपने लखनऊ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री तीन कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सबसे पहले वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
इसके बाद किरेन रिजिजू इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ही विकसित भारत–ग्राम जागरूकता अभियान (VB–G RAM G) के तहत आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। वहीं शाम 4 बजे क्राइस्ट चर्च कॉलेज में आयोजित अल्पसंख्यक स्नेह संवाद कार्यक्रम में भी उनकी सहभागिता रहेगी।
