लखनऊ। हिंदू समाज की एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित हिंदू सम्मेलन एवं तहरी भोज कार्यक्रम शनिवार को ओम नगर बस्ती, मधुकर नगर दक्षिण लखनऊ में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ धार्मिक वातावरण में श्री हनुमान चालीसा के पाठ के साथ किया गया। इसके पश्चात समाज के विभिन्न वर्गों से आए लोगों ने एक-दूसरे से संवाद कर सामाजिक सहयोग, प्रेम और स्वाभिमान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और सामाजिक समरसता पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। सम्मेलन के उपरांत आयोजित तहरी भोज में सभी उपस्थित लोगों ने सहभागिता की। आयोजन शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
