लखनऊ । राजा बिजली पासी द्वितीय वार्ड संख्या 5 के अंतर्गत आने वाली सैन्यपुरम कॉलोनी के निवासियों को शीघ्र ही बड़ी राहत मिलने जा रही है। वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि लवकुश रावत (पार्षद पति) ने कॉलोनी में 800 मीटर लंबी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य को जल्द प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस निर्माण कार्य से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलभराव एवं आवागमन की समस्याओं का समाधान होगा और कॉलोनी के विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर बाएं से जे.एन. सिंह, एम.पी. सिंह, सनी सिंह, लवकुश रावत, जय हिन्द यादव, गणेश गुप्ता एवं अनुज तिवारी उपस्थित रहे। सैन्यपुरम कॉलोनी की जनता की ओर से इस विकासात्मक पहल के लिए पार्षद प्रतिनिधि लवकुश रावत का आभार व्यक्त किया गया और निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होने की अपेक्षा जताई गई।
