अगर हम होते तो कांग्रेस को पच्चीस से ज्यादा सीट न देते : बृजभूषण शरण सिंह


इटावा। भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह रविवार को क्षत्रिय स्वाभिमान समिति के द्वारा आयोजित किए गए दशहरा मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने इटावा पहुंचे। कार्यक्रम में मंच से उन्होंने क्षत्रिय समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित कर संबोधित किया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने सपा कांग्रेस में सीट बंटवारे पर कहा कि अगर हम होते तो कांग्रेस को 25 से ज्यादा सीट न देते। उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दल बहुत अच्छी तैयारी कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में मजा आएगा।

पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सपा कांग्रेस सीट शेयरिंग के मुद्दे पर कहा कि ऐसी स्थिति में फैसला लेने वाले अगर वह होते तो कांग्रेस को 25 से ज्यादा सीटें कभी नहीं देते। उन्होंने कहा कि फारुख अब्दुल्ला का पाकिस्तान प्रेम कभी-कभी जाग जाता है। पाक अधिकृत कश्मीर हमेशा ही भारत का अभिन्न अंग रहा है। भारत एक दिन उसे अपने कब्जे में ले लेगा। भारत से लड़ने की पाकिस्तान की ताकत नहीं है। उक्त कार्यक्रम में क्षत्रिय स्वाभिमान समिति के अध्यक्ष विकास भदौरिया और करणी सेना के जिलाध्यक्ष धृतेंद्र प्रताप सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *