जागृति सम्मेलन में पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुद्र दमन सिंह


लखनऊ। गुडशेपर्ड चर्च एकता नगर सरोजनी नगर मे एक जागृति सम्मेलन का आयोजन फिरोज मसीह, राजन भईया जिला सचिव कांग्रेस कमेटी लखनऊ की अध्यक्षता मे किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष कोंग्रेस पार्टी लखनऊ रूद्र दमन सिंह बब्लू भाई मौजूद रहे।

आये हुये सभी लोगो को आये हुये प्रोफेसर अदी दिया ने नशे पर प्रकाश डाला कि नशा किस तरह से पूरे समाज को कष्ट पहुँचाता है आप का परिवार नशा मुक्त होना चाहिये तभी हमारा देश तरक्की के रास्ते पर चल सकता है नशा सोचने समझने की शक्ति को खत्म कर देता है इसी कडी मे पास्टर जोनाथन जी ने छोटा परिवार सुखी परिवार पर प्रकाश डाला और समझाया की अगर आप का परिवार छोटा होगा तो आप अपने परिवार की परवरिश इस महंगाई मे अच्छी तरह से कर सकते है अच्छा शिक्षा अच्छा भोजन और जरूरत की चीजो का इन्तजाम कर सकते है।

अगला विषय शिक्षा पर पास्टर महेन्द्र सिंह जी ने प्रकाश डाला और बताया कि किस तरह से शिक्षा अज्ञानता को दूर भगाती है शिक्षा ही से अच्छे बुरे का ज्ञान प्राप्त होता है। उन्होंने बाबा साहब डाक्टर अम्बेडकर का उदाहरण देकर कहा उन्होंने बड़े ही संघर्ष करके शिक्षा को प्राप्त किया और दुनिया के बडे विद्यमानो में उनका नाम रोशन हुआ उन्होंने बताया कि उन्होंने भारत का संविधान लिख कर सभी को बराबर का अधिकार दे दिया। शिक्षा का अधिकार दे दिया मुख्य अतिथि जी ने बताया की हमारे समाज को नशा बरबाद कर रहा है उन्होंने अपना उदाहरण दे कर कहा कि मैं किसी भी प्रकार का नशा नही करता हूं।

अगर परिवार का मुखिया नशा करेगा तो वह समाज मे मान सम्मान नही पा सकता अगली कड़ी मे पास्टर फिरोज मसीह राजन भईया ने गीत के माध्यम से अपनी बात कही की जब से मैने प्रभु यीशु मसीह की महान शिक्षाओं का अध्ययन किया मैने नशा करना छोड़ दिया और मेरा जीवन परिवर्तन हो गया। इस सम्मेलन में मोहनलाल गंज के ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्दू चौरसिया तथा सरोजनी नगर के ब्लाक उपाध्यक्ष रवि रेमण्ड चरन तथा कोंग्रेस पार्टी के बहुत से कार्यकताओं ने आ कर इस जागृति सम्मेलन को सफल बनाया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *