रालोद प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट


लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश से जुड़े सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विषयों के साथ-साथ किसान, मजदूर, महिला सशक्तिकरण और युवाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

भेंट के दौरान प्रदेश के किसानों और मजदूरों के हितों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर बढ़ाने तथा महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा प्रदेश के समग्र विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल चौधरी चरण सिंह की विचारधारा से प्रेरित होकर किसान, मजदूर, युवा, महिला और समाज के सभी वर्गों के हित एवं सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रगति और समृद्धि के लिए समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर निरंतर संवाद एवं सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *